MS Dhoni: एयरपोर्ट पर धोनी ने फैन के लिए किया कुछ ऐसा, फिर जीता फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो
धोनी ने फैन के साथ ही सेल्फी, फैंस बोले थाला फॉर ए रिजन;
नई दिल्ली। एमएस धोनी के प्रशंसक उन्हें सिर्फ मैदान पर उनके प्रदर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी सादगी और शांत स्वभाव के लिए भी बेहद पसंद करते हैं। अब धोनी ने अपने इसी स्वभाव से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। एयरपोर्ट पर जा रहे धोनी का उनकी एक महिला फैन के साथ सेल्फी लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
क्या खास है वीडियो में?
दरअसल, सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए एमएस धोनी एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी उन्हें व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला दिखी, जिसने धोनी से सेल्फी की मांग की। धोनी ने सुरक्षाकर्मियों को हटाया और महिला के फोन में उनके साथ सेल्फी ली, जिससे महिला फैन का दिन बन गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और धोनी की खूब तारीफ भी की जा रही है।
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
धोनी की इस वायरल वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- थाला फॉर ए रीजन। तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि माही जैसा कोई नहीं। फैंस जमकर धोनी की तारीफ कर रहे हैं।