नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा! प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को आग के हवाले किया, देखें वीडियो

नेपाल में 240 साल राजशाही रहा। 2008 में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली हुई। आज 17 साल बाद लोकतंत्र के मंदिर को फूंक दिया गया।;

Update: 2025-09-09 09:11 GMT

नई दिल्ली। नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारी लगातार उनके इस्तीफा की मांग कर रहे थे। कहा जा रहा है केपी ओली देश छोड़कर भाग सकते हैं। काठमांडू में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के भीतर प्रवेश कर दोनों सदनों में आग लगा दी। पूरा संसद भवन अब प्रदर्शनकारियों के कब्जे में है।


नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने किया बड़ा ऐलान

हालांकि आंदोलनकारी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि सरकारी कागजों को नुकसान न पहुंचाएं। किसी भी तरह के डेटा बेस से छेड़छाड़ न करें। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह ने दिया इस्तीफा

नेपाल में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं और नेताओं पर दबाव गहराता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के डर की वजह से मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा मधेश, लुम्बिनी, गंडकी और सुदूर पश्चिम प्रदेश के कई मुख्यमंत्री दफ्तर प्रदर्शनकारियों के कब्जे में आ गए हैं। राजधानी और विभिन्न प्रदेशों में प्रदर्शनकारी पथराव और घेराव कर रहे हैं। लगातार बढ़ती हिंसा और अस्थिरता के बीच राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है।

Tags:    

Similar News