निक्की हत्याकांड: जालिम पति और सास के बाद आरोपी जेठ रोहित भाटी और ससुर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

निक्की के बेटे का आया बयान पापा ने मम्मी पर कुछ छिड़का और फिर लाइटर से जिंदा जला दिया;

Update: 2025-08-25 06:27 GMT

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। वहीं पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। जहां पहले निक्की का पति और सास को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब पुलिस ने तीसरे और चौथे आरोपी जेठ रोहित भाटी और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सभी आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने आरोपी रोहित को आज सिरसा टोल के पास से गिरफ्तार किया। रोहित मृतका निक्की का जेठ और विपिन भाटी का बड़ा भाई हैं। हालांकि इससे पहले पुलिस पति विपिन और सास दयावती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। दरअसल, निक्की की मौत के बाद से ही आरोपी रोहित फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। वहीं पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर सकती है।

विपिन और दयावती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

बता दें कि आरोपी रोहित निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है। इससे पहले पुलिस ने पति विपिन भाटी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि रविवार शाम को सास दयावती की भी अरेस्ट किया था। कोर्ट ने विपिन और दयावती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दहेज के लिए निक्की को जिंदा जलाने वाले इस हत्याकांड को लेकर लोगों को में आक्रोश देखने है। परिजनों ने दावा किया है कि साल 2016 में निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों की ओर दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में टॉप मॉडल स्कॉर्पियो कार और एक बुलेट दी थी लेकिन उसके बाद भी सुसराल वाले मर्सिडिज कार और 36 लाख रुपये कैश की मांग कर रहे थे।

निक्की के बेटे का बयान आया सामने

निक्की के बेटे का भी एक बयान सामने आया है जिसमें वो बता रहा है कि कैसे विपिन ने निक्की पर पहले कुछ छिड़का और फिर उसे थप्पड़ मारा, इसके बाद लाइटर से निक्की को जिंदा जला दिया। वहीं तमाम आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर इस घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें विपिन और उसकी मां दयावती निक्की को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में आग में लिपटी निक्की को सीढ़ियों पर भागते देखा जा सकता है। जिसके बाद अस्पताल ले जाते हुए उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Tags:    

Similar News