अब पहाड़ों की रानी दूर नहीं: देहरादून से मसूरी 33 किमी की दूरी महज 15 मिनट में कर पाएंगे तय, जानें कैसे
देहरादून। देहरादून से मसूरी जाने वालों के लिए एक काम की खबर सामने आई है। वहीं इससे लोगों की यात्रा और आसान हो जाएगी। दरअसल, जल्द ही देहरादून से मसूरी महज 15 मिनट में पहुंच पाएंगे। वहीं यह रोपवे के जरिए संभव होगा। देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के तहत अब तक कुल 26 टावरों की स्थापना हो चुकी है।
भारत का सबसे लंबा यात्री रोपवे होगा
बता दें कि सड़क मार्ग से देहरादून की दूरी 33 किमी है। इसे तय करने में करीब दो घंटे का समय लगता है। वहीं रोपवे के जरिए यह दूरी घंटकर मात्र 5.2 किमी रह जााएगी। साथ ही इस यात्रा का समय केवल 15 से 20 मिनट। देहरादून और मसूरी के बीच निर्माणाधीन रोपवे भारत का सबसे लंबा यात्री रोपवे होगा।
यह प्रोजेक्ट मसूरी की पर्यटन क्षमता को और सशक्त करेगा
दरअसल, उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मुताबिक, मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बहुत ज्यादा ट्रैफिक की समस्या रहती है। रोपवे प्रोजेक्ट से इस समस्या से स्थायी समाधान होगा। साथ ही पर्यटन उद्योग को भी नई ऊंचाई देगा। वहीं यह प्रोजेक्ट मसूरी की पर्यटन क्षमता को और सशक्त करेगा।
रोपवे की लंबाई साढ़े पांच किलो मीटर है
रोपवे की कुल लंबाई 5.5 किलोमीटर है। यह पुरकुल गांव, देहरादून से लाइब्रेरी चौक, मसूरी के बीच बनेगी। इसकी लागत ₹285 करोड़ है।