पाक रमजान शुरू होने पर हिना खान सहित इन सेलेब्स ने भी दी फैंस को मुबारकबाद...
मुंबई। भारत में आज यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया है। दरअसल माह-ए-रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं। यह पाक महीना इबादत के लिए बहुत खास माना जाता है। माह-ए-रमजान की शुरुआत पर कई सेलेब्स ने भी फैंस को मुबारक कहा है। इस अवसर पर अभिनेत्री हिना खान के साथ कई सेलेब्स ने भी फैंस को मुबारक कहा है।
हिना खान ने फैंस को किया विश
मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने माह-ए-रमजान के मौके पर फैंस को मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि आपको और आपके करीबियों को रमजान मुबारक हो। ईश्वर आपको मोहब्बत, सुख और शांति दे'। फैंस ने भी हिना खान को बधाई दी है।
मुनव्वर फारूकी ने दी बधाई
रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर, कॉमेडियन और यूट्यूबर मुनव्वर फारूकी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस को रमजान शुरू होने की बधाई दी है। अपनी फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'रमजान मुबारक'।
शमा सिकंदर ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री और मॉडल शमा सिकंदर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। शमा सिकंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को रमजान मुबारक'।