उत्तरप्रदेश दिवस पर इन पांच 5 बड़ी हस्तियों को मिला 'उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान', अमित शाह ने किया 'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना का उद्घाटन
लखनऊ। उत्तरप्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार अंतरिक्ष, शिक्षा, साहित्य, महिला सशक्तीकरण और कृषि क्षेत्र में योगदान देने वाली पांच विभूतियों को उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान 2025-26 से सम्मानित किया गया। इन हस्तियों को गृहमंत्री अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इस पुरस्कार के तहत प्रत्येक प्राप्तकर्ता को 11 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया है।
शुभांशु शुक्ला (लखनऊ)
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर और अंतरिक्ष यात्री, जिन्हें भारत के आगामी मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है।
अलख पांडेय (प्रयागराज)
'फिजिक्स वाला' (Physics Wallah) के संस्थापक, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके क्रांतिकारी योगदान के लिए चुना गया है।
अरुणिमा सिन्हा (अंबेडकर नगर)
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला खिलाड़ी।
मनोज मुंतशिर (अमेठी)
प्रसिद्ध गीतकार और लेखक, जिन्हें साहित्य और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
सावित्री बाई (बुलंदशहर)
कृषि क्षेत्र में नवाचार और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रसिद्ध।
क्या बोले अमित शाह
इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 15 अगस्त 2047 को, जब देश अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा, तब उत्तर प्रदेश एक पूर्ण विकसित राज्य बन चुका होगा और विकसित भारत का अभिन्न अंग होगा। उत्तर प्रदेश भारत का दिल और आत्मा है। उत्तर प्रदेश भारत का विकास इंजन बन रहा है। उन्होंने 'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाना है।
क्या बोले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यूपी को नंबर-1 बनाने का संकल्प है. यूपी विकसित भारत का प्रतीक है।