विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री ने पानी की अहमियत बताई, बोले- हर बूंद कीमती
विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी
नई दिल्ली। विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानी की अहमियत बताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बोले कि हर बूंद कीमती है। उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि हर बूंद की कीमत समझें और जल का जिम्मेदारी से उपयोग करें। उन्होंने पानी को जीवन और पृथ्वी के भविष्य का आधार बताया। सरकार की तरफ से पानी को बर्बाद करने वालों के लिए जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
दुनियाभर में जल दिवस मनाया जा रहा
22 मार्च को दुनियाभर में जल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है। पीएम मोदी ने सभी लोगों से अपील की कि हर बूंद की कीमत समझना हमारी जिम्मेदारी है और इसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लोगों को भी सलाम करने का अवसर है, जो सतत प्रथाओं, जागरूकता और संरक्षण के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
जिम्मेदारी और सतत तरीके से इस्तेमाल करें
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि जिम्मेदारी और सतत तरीके से पानी का इस्तेमाल करें। विश्व जल दिवस पर आइए हम हर एक बूंद पानी को बचाने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प दोहराएं। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया कि आज का दिन उन लोगों को सम्मानित करने का भी अवसर है, जो सतत् प्रथाओं को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।