विपक्ष का मार्च: खड़गे ने कहा-गठबंधन से 30 सांसदों को चुनना संभव नहीं, BJP का आरोप अराजकता पैदा करना विपक्ष की सोची-समझी रणनीति

राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है।;

Update: 2025-08-11 08:11 GMT

नई दिल्ली। विपक्ष के करीब 300 सांसद आज वोट चोरी के मुद्दे पर संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च निकाल रहा है, लेकिन इस बीच दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोक दिया है। जिसके बाद विपक्ष जमकर बवाल कर रहे हैं। वहीं इस मामले में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर ओरोप और प्रत्यारोप लगा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया है।

गठबंधन दलों से 30 सांसदों को चुनना संभव नहीं

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर कहा कि अगर कोई सरकार चुनाव आयोग के पास भी नहीं जाती, तो पता नहीं उसे किस बात का डर है। ये वीवीआईपी लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। चुनाव आयोग चीजों को अलग तरीके से संभाल सकता था। सभी गठबंधन दलों से 30 सांसदों को चुनना संभव नहीं है।

हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं

राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।

SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा है

दरअसल, बिहार SIR पर विपक्ष के चुनाव आयोग तक मार्च पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश देख सकता है कि अगर कोई संविधान के खिलाफ काम कर रहा है, तो इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। SIR देश में पहली बार नहीं हो रहा है। कांग्रेस ईवीएम के बारे में झूठ बोलती है, महाराष्ट्र चुनाव, हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाती है और झूठ का पहाड़ खड़ा करती है। अराजकता की स्थिति पैदा करना उनकी सोची-समझी रणनीति है। मैं विपक्ष और कांग्रेस पार्टी से अपील करता हूं कि वे संसद में सभी मुद्दे उठाएं। संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष और कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं था।

क्या हम देश के हित के खिलाफ बात कर रहे हैं?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग चिंतित है। वे निर्वाचित प्रतिनिधियों से नहीं मिल सकते क्योंकि उनके पास हमारे सवालों के जवाब नहीं हैं। क्या हम चोर हैं? क्या हम देश के हित के खिलाफ बात कर रहे हैं? 

Tags:    

Similar News