वंदे मातरम् पर विपक्षी बोल: आज वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत से अलग एक राजनीतिक नारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है:गौरव गोगोई

Update: 2025-12-08 07:56 GMT

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। पीएम मोदी ने संसद में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा की है। उन्होंने कहा कि आज हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, जब संसद में इसकी चर्चा चल रही है। लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अनुराग ठाकुर सरकार की तरफ से वंदे मातरम पर पक्ष रखेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई पक्ष रख रहे हैं।

दस्तावेजों की मदद से भी वंदे मातरम का हुआ प्रसार

वंदे मातरम पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद विपक्षी खेमे की तरफ से चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। उन्होंने बंगाल की धरती से आने वाले सपूतों को नमन करते हुए चर्चा की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण और सत्ताधारी दल के विचारों पर सवाल खड़े करते हुए गोगोई ने कहा कि आज वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत से अलग एक राजनीतिक नारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ग्रामोफोन का जिक्र किया, लेकिन आजादी से पहले पंपलेट और प्रिंट होकर प्रकाशित दस्तावेजों की मदद से भी वंदे मातरम का प्रसार हुआ।

भारत में एक बेचैनी थी

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने वंदे मातरम पर कहा कि झंडा ऊंचा रहे हमारा, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद, सत्यमेव जयते, भारत छोड़ो जैसे कई गीत और नारे थे, जिन शब्दों ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में भारत के समाज को ताकत दी। मंगल पांडेय का जो विद्रोह था, उसकी विफलता के बाद भारत में एक बेचैनी थी और अंग्रेजों का जुल्म बढ़ गया था।

Tags:    

Similar News