बेटियों की सुरक्षा को लेकर पप्पू यादव देश के राजनेताओं पर भड़के! सरकार से की यह मांग सुनकर उड़ जाएंगे होश...
पप्पू यादव ने दुख जताते हुए कहा कि हमने अपने नैतिक मूल्यों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार से लेकर पूरे देश में नेता, पूंजीपति और पदाधिकारियों द्वारा भारत की बेटियों का शोषण हो किया जा रहा है
पटना। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने देश के राजनेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। दरअसल उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में बेटियों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, यह बेहद चिंतनीय है। उन्होंने इसे एक राष्ट्रीय मुद्दा करार दिया।
पूंजीपतियों और नेताओं पर लगाया आरोप
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि देश के कई नेता, पूंजीपति और अधिकारी बेटियों के शोषण में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत नेता और अधिकारी इस तरह की गतिविधियों से शामिल रह सकते हैं। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नेता और अधिकारी ही इन मामलों में शामिल हैं, तो अब बेरोजगारी भत्ते की जगह 'सेक्स भत्ता' और 'सेक्स पेंशन' शुरू कर देनी चाहिए।
नैतिक मूल्यों में आई गिरावट
उन्होंने कहा कि इस एक मुद्दे से देश परेशान है, पिछले 12 साल के अंदर इस देश के कई नेताओं ने बेटियों और लड़कियों को हवस का शिकार बनाया। उन्होंने गोवा में लड़कियों के वीडियो अपलोड होने और 'मोदीनामा' लिखने वाली एक महिला के ट्वीट का संदर्भ देते हुए कहा कि इन मामलों में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पप्पू यादव ने दुख जताते हुए कहा कि हमने अपने नैतिक मूल्यों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार से लेकर पूरे देश में नेता, पूंजीपति और पदाधिकारियों द्वारा भारत की बेटियों का शोषण हो किया जा रहा है, उन पर गिद्ध दृष्टि है।
अपराधियों के लिए फांसी की सजा की मांग की
सांसद पप्पू यादव ने मांग की कि ऐसे मामलों में, विशेषकर जब नेता शामिल हों, एक महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हम बच्चों को नशे से बचाने की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें नेताओं और अधिकारियों से बचाने के लिए एक बड़ी क्रांति करने की जरूरत है।