मराठा आरक्षण आंदोलन कर रहे लोगों को आज खाली करना होगा आजाद मैदान और सड़कें, नोटिस जारी

अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने का एलान किया था।

Update: 2025-09-02 04:32 GMT

मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को आजाद मैदान और सड़कें खाली करना होगा‌। मामले में मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने भी मामले में नाराजगी जाहिर की है। जरांगे के आंदोलन का पांचवां दिन है। उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने का एलान किया, जिसके बाद समर्थकों में काफी आक्रोश भी देखा गया।

 जरांगे और समर्थकों के रवैये पर नाराजगी प्रकट की

मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे और उनके समर्थकों को आज शाम तक सड़कों और आजाद मैदान को खाली करना है। हाईकोर्ट ने जरांगे और समर्थकों के रवैये पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा था कि आंदोलनकारियों ने शर्तों का उल्लंघन किया है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने को कहा है। पुलिस ने यह नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में दिया है। 

आंदोलन का आज पांचवां दिन 

 जरांगे के आंदोलन का पांचवां दिन है। उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने का एलान किया। राज्य के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार जरांगे के आंदोलन को अनदेखा कर रही है। इससे पहले जरांगे के आंदोलन में शर्तों के कथित उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा था कि जरांगे और उनके समर्थकों को मंगलवार यानी दो सितंबर की शाम तक सभी सड़कों को खाली करना होगा।

Tags:    

Similar News