PM मोदी पहुंचे जालंधर, डेरा सच्चखंड बल्लां में नवाया शीश! कहा- गुरु रविदासकी इच्छा मेरा सौभाग्य है...
उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता गुरु रविदास जी की जन्म भूमि काशी से है। मुझे वहां से आशीर्वाद मिला है
जालंधर। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का पावन अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम महान संत श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का ऐलान किया। इस अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां सहित विभिन्न स्थानों से संगत पहुंची। पीएम द्वारा एयरपोर्ट के नए नाम का औपचारिक घोषणा करते ही पूरे परिसर में रविदास शक्ति के नारे गूंजने लगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस मौके पर पंजाब के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, संत समाज, संगत और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संगत ने गुरु रविदास जी की तस्वीरों और झंडों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
पंजाब की मिट्टी को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं पंजाब की इस मिट्टी को नमन करता हूं। आज गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का पावन अवसर है। मुझे इस पुण्य अवसर पर आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। मैं आप सभी देशवासियों को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देता हूं। मुझे सांसद के रूप में काशी की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। काशी के घाटों पर ही संत रविदास जी की शिक्षा प्रकट हुई थी। हम सभी के उनसे बहुत प्रेरणा मिलती है।
मेरा रिश्ता गुरु रविदास जी की जन्म भूमि काशी से है
उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता गुरु रविदास जी की जन्म भूमि काशी से है। मुझे वहां से आशीर्वाद मिला है। काशी करोड़ों लोगों की तीर्थ भूमि है। मैं श्री गोवर्धन जाता हूं तो पंजाब के काफी लोग मिलते हैं। मैं इस बार पंजाब आया हूं यह गुरु रविदासकी इच्छा है और मेरा सौभाग्य है कि मुझे निमंत्रण के लिए डेरा अभिनंदन है।
गुरु रविदास जी ने अपने विचारों से समाज को दी नई दिशा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों से समाज को नई दिशा दी और भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखना, उनकी शिक्षाओं के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से जोड़ने का प्रयास है।