विदेश घूमने के साथ ही पढ़ाई का सपना होगा साकार, सरकार ने टैक्स में दी बड़ी राहत...

बजट में सबसे बड़ा बदलाव ओवरसीज टूर पैकेज पर लगने वाले टीसीएस को लेकर किया गया है

Update: 2026-02-01 08:14 GMT

 नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में मध्यम वर्गीय परिवार और विदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेश यात्रा और विदेशी शिक्षा से जुड़े टैक्स नियमों में खास बदलावों का ऐलान किया। बता दें कि इसका सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो विदेश घूमने, बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार के इस कदम से लोगों का विदेश में पढ़ने सपना पूरा करना आसान करना आसान हो सकेगा।

सरकार ने टीसीएस को किया कम

बजट में सबसे बड़ा बदलाव ओवरसीज टूर पैकेज पर लगने वाले टीसीएस (TCS) को लेकर किया गया है। अब तक विदेश यात्रा के लिए टूर पैकेज बुक करने पर यात्रियों को को 5 फीसदी से लेकर 20% तक टीसीएस देना पड़ता था। यह रकम यात्रा के समय बड़ी बन जाती थी और बाद में टैक्स रिटर्न के जरिए रिफंड के रूप में वापस मिलती थी। लेकिन अब सरकार ने इस टीसीएस को घटाकर सीधे 2% कर दिया है।

 विदेशी शिक्षा में लगने वाली रकम पर टीडीएस में कटौती

सरकार ने विदेशी शिक्षा को लेकर भी राहत भरा फैसला किया है। लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश में पढ़ाई के लिए भेजी जाने वाली रकम पर लगने वाले टीडीएस (TDS) की दरों को कम करने की घोषणा की गई है. अब तक यूनिवर्सिटी फीस, हॉस्टल खर्च या अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए विदेश पैसा भेजने पर परिवारों को भारी टैक्स देना पड़ता था। टीडीएस कम होने से बैंक ट्रांजेक्शन पर टैक्स का बोझ घटेगा।

Tags:    

Similar News