बिहार विधानसभा चुनाव में Priyanka Gandhi की एंट्री, कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी

प्रियंका गांधी पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं से संवाद करेंगी;

By :  Aryan
Update: 2025-09-26 04:27 GMT

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की एंट्री हो रही है। प्रियंका गांधी कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर कांग्रेसियों ने बैठक भी की है। बैठक में प्रियंका गांधी की सभाओं को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बिहार विधान चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी

आज बिहार में प्रियंका गांधी अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस इस बार अलग तेवर में है। आज सांसद प्रियंका गांधी दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी आ चुकी हैं।

2000 महिलाओं से संवाद करेंगी

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं से संवाद करेंगी। इन महिलाओं में मनरेगा मजदूर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल होंगी। इसके बाद मोतिहारी में वह अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। राज्य के सभी जिलों से महिलाएं उनसे बात करने पहुंची हैं। इस संवाद में हर वर्ग की महिलाओं को शामिल करने का प्रयास किया गया है।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि आज बिहार की बहन बेटियों के लिए आवाज उठाने प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर आ रही हैं।

Tags:    

Similar News