पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का प्रोमोशन! भारत से करारी हार के बावजूद बने फील्ड मार्शल, जानें इस पद की विशेषता

पाकिस्तान की कैबिनेट ने मंगलवार को जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है;

Update: 2025-05-20 13:27 GMT

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मिली करारी हार के बावजूद भी पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर का प्रमोशन हो गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की कैबिनेट ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया और जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सर्वोच्च पद है। जनरल असीम मुनीर पाकिस्तानी के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बने हैं। इससे पहले अयूब खान 1959-1967 के दौरान इस पद पर रह चुके हैं।

कौन हैं आसिम मुनीर?

असीम मुनीर साल 2022 से पाकिस्तान के आर्मी चीफ हैं। वह पाकिस्तान के 11वें आर्मी चीफ हैं। इससे पहले वह क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में जीएचक्यू में तैनात थे। बता दें कि मुनीर ने 1986 में अपना सैन्य करियर शुरू किया था और अब 2025 में फील्ड मार्सल बन गए। उन्हें निशान-ए-इम्तियाज, हिलाल-ए-इम्तियाज और स्वोर्ड ऑफ ऑनर (पाकिस्तान) से भी नवाजा जा चुका है।

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले से पहले असीम मुनिर ने दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने कहा था कि हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं, हमारे विचार, धर्म और परंपराएं अलग हैं। यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव है।

Tags:    

Similar News