बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर बदलाव किया, जानें कब तक बरसेंगे बदरा

बारिश की वजह से बीते तीन दिन से सुबह-शाम की हल्की ठंड होने लगी है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-23 04:20 GMT

नई दिल्ली। बारिश ने एनसीआर के मौसम में फिर बदलाव किया है। नमी के साथ बरसात के चलते एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर जल भराव की समस्या बन गई। सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे पहले मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था। 

कई इलाकों में सुबह में बूंदाबांदी हो रही

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह में बूंदाबांदी हो रही है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है। गाजियाबाद, नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। 

 हल्की बारिश की संभावना 

आज का दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बदलते मौसम के चलते लोगों को दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इसके अलावा, बारिश की वजह से बीते तीन दिन से सुबह-शाम की हल्की ठंड होने लगी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 30, आया नगर में 29.5, लोधी रोड में 29.6 और पालम में 28.2 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

23 मार्च के बाद 28 तक कोई बारिश नहीं होगी। हालांकि बादलों की आवाजाही बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 और 24 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 

अभी दिल्ली का और बदले का मौसम

दिल्ली में 25 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 24 और 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में 26, 27 और 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News