जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान फिर से नीतीश कुमार को सौंपी जा सकती है, चौथी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

सीएम नीतीश कुमार की जदयू पार्टी में मजबूत पकड़ बरकरार ह

By :  Aryan
Update: 2026-03-23 05:41 GMT

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है। दरअसल नामांकन की आखिरी तारीख बीते कल यानी रविवार को ही खत्म हो गई थी। लेकिन नीतीश कुमार के अलावा किसी भी नेता ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं कि अब चुनाव की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और वो निर्विरोध चुने जा सकते हैं। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद यह पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। वहीं नाम वापसी की आखिरी तारीख 24 मार्च तय की गई है। यदि दूसरा उम्मीदवार नहीं है, तो ऐसे में 24 मार्च को ही आधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। उनका कार्यकाल का दौर 2028 तक रहेगा।

चौथी बार बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

नीतीश कुमार के लिए यह चौथी बार होगा जब वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वे 2016 में पहली बार इस पद पर आए थे, जब शरद यादव ने अध्यक्ष पद छोड़ा था. इसके बाद 2019 में उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाया गया।

2020 में नीतीश कुमार ने खुद ही अध्यक्ष पद छोड़कर आरसीपी सिंह को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी. बाद में आरसीपी सिंह के बाद ललन सिंह अध्यक्ष बने. लेकिन दिसंबर 2023 में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाल ली और तब से वे ही अध्यक्ष हैं।

19 मार्च को किया था नामांकन  दाखिल

नीतीश कुमार ने 19 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जदयू कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन पत्र दो सेटों में जमा किए गए थे, जिन्हें कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने चुनाव अधिकारी को सौंपा था।

इस बीच नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं और अगले महीने वो दिल्ली जाने का दौरा भी कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं, हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका जारी रहेगी।



Tags:    

Similar News