दिल्ली वासियों के लिए बुरी खबर! महंगी हो सकती है बिजली, सरकार कर रही तैयारी, जानें पूरा मामला

सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों का 38,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान करने की तैयारी कर रही है

Update: 2026-03-23 07:24 GMT


नई दिल्ली। देश की राजधानी के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के निवासियों को अगले महीने यानी अप्रैल से बिजली के बिलों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली दिल्ली में अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों का 38,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे बिजली महंगी हो जाएगी।

बकाया वसूली की तैयारी

दिल्ली की तीन निजी डिस्कॉम (BRPL, BYPL और TPDDL) का लगभग रुपये 38,552 करोड़ का बकाया (रेगुलेटरी एसेट्स) जमा हो गया है। इसमें ब्याज (कैरिंग कॉस्ट) भी शामिल है जो समय के साथ बढ़ता जा रहा है। इसमें BRPL (BSES Rajdhani) पर रुपये 19,174 करोड़, BYPL (BSES Yamuna) पर रुपये 12,333 करोड़, वही TPDDL (Tata Power): रुपये 7,046 करोड़ का बकाया वितरण है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने DERC को निर्देश दिया था कि वह अगले 7 वर्षों (1 अप्रैल 2031 तक) में इस बकाये की वसूली के लिए एक स्पष्ट योजना बनाई जाए।

सब्सिडी पर विचार कर रही सरकार

उपभोक्ताओं पर इस बढ़ोतरी का बोझ कम करने के लिए दिल्ली सरकार बढ़ी हुई दरों पर सब्सिडी देने पर भी विचार कर रही है।

क्या होगा असर

बता दें कि यह रिकवरी मुख्य रूप से बिजली बिलों में 'रेगुलेटरी एसेट सरचार्ज' को बढ़ाकर की जा सकती है। पिछले एक दशक से टैरिफ में कोई बड़ी वृद्धि न होने के कारण यह संचित बकाया काफी बढ़ गया है। जहां पहले ही दिल्ली वासी गैस संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिजली दरों के बढ़ जाने से सभी की जेबों पर इसका भारी असर देखने को मिलेगा।

Tags:    

Similar News