बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 86% प्रतिशत छात्र हुए पास
इस साल लगभग 13.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है
By : Anjali Tyagi
Update: 2026-03-23 08:26 GMT
पटना। आखिरकार लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड (BSEB) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल लगभग 13.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है।
इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट
results.biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
interbiharboard.com
कैसे चेक करें रिजल्ट
ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद Secondary Annual Examination 2026 रिजल्ट या Inter Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और 'View' बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं