दो बीवी 18 बच्चे और एक प्रेमिका, प्यार में गई जान, गर्लफ्रेंड ने पूर्व प्रधान के कत्ल की रची साजिश, जानें पूरा मामला...

मृतक की दो शादी हुई थी, दोनों पत्नियों से उसे 18 बच्चे थे। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका के 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन बाइक से बाजार की ओर गए थे

By :  Aryan
Update: 2026-03-23 09:50 GMT

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पांच दिन से लापता 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की लाश सुमेरपुर के पास बोरी में भरा मिला। जानकारी के मुताबिक, यह हत्या अवैध संबंध के वजह से की गई है। प्रेम प्रसंग में महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। महिला पुलिस की हिरासत में है, जबकि अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है। मृतक की दो शादी हुई थी, दोनों पत्नियों से उसे 18 बच्चे थे। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका के 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना बाइक से 18 मार्च को बाजार की ओर गए थे।

परिजनों ने दी जानकारी

परिजनों के अनुसार, दो दिन तक पता न चलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए मानधाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीसरे दिन उनकी बाइक, चाबी और हेलमेट मऊआइमा कल्याणपुर के समीप महरोड़ा में मिला, जिसे मऊआइमा पुलिस थाने ले गई। इसके बाद मानधाता व मऊआइमा पुलिस पूर्व प्रधान की खोजबीन में जुट गई। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि परिवार के लोगों के शक जताने व मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस टीम ने ससुराल मिश्रपुर मुस्तरका से जेठवारा के बगियापुर मायके गई सुमन देवी को हिरासत लिया।

प्रेमिका ने कबूला जुर्म

हालांकि, पूछताछ में प्रेमिका गुलहसन की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। प्रेमिका ने कहा कि उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने भाई व उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया।

लोगों की भीड़ जमा हो गई

सुमेरपुर में शारदा सहायक नहर में बोरी में भरा शव मिला। मौके पर पत्नी किस्मतुल निशा पहुंची जिसने शव की शिनाख्त की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन व साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दो पत्नियां साथ रहती थी

इस हत्या से मिश्रपुर मुस्तरका गांव में मातम पसरा हुआ है। गुलहसन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी अम्बिया बानो हैं। दोनों से कुल 18 बच्चे हैं। दोनों परिवार साथ ही रहते हैं। केवल एक बेटी की शादी हुई है। लोगों ने बताया कि वह हंसमुख स्वभाव और लोगों के लिए मददगार थे लेकिन बदनीयती जिंदगी पर भारी पड़ गई।

प्रेमिका ने बुलाकर कराई हत्या

पुलिस के अनुसार, सुमन ने बताया कि लंबे समय से उसका गुलहसन से प्रेम संबंध था। काफी दिनों से वह मिलने का दबाव बना रहा था। ब्लैकमेल भी कर रहा था, इससे परेशान होकर सुमन ने हत्या की साजिश रची।


Tags:    

Similar News