अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज में धमाका, तीन मजदूरों की मौत, छह की हालत गंभीर...

हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-23 10:58 GMT

प्रयागराज। प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल आज यानी सोमवार को एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार गई। दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। जल्दबाजी में सभी को बाहर निकाला गया। इसमें तीन मजदूरों के मौत की बात सामने आ रही है। छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व मंत्री अहमद का बताया जा रहा है।

कोल्ड स्टोरेज में हुआ तेज धमाका

फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया। अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया। इसमें तीन मजदूरों के मौत की बात कही जा रही है। छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियों के साथ कई एंबुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स रेस्क्यू आपरेशन में जुट गई है। हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।


Tags:    

Similar News