US-ईरान के बीच हुई बातचीत, ट्रंप ने अगले पांच दिनों तक ऊर्जा प्लांट पर हमले रोकने के दिए निर्देश, पश्चिम एशिया में जंग थमने के आसार...
ट्रंप ने कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों पर अगले 5 दिनों तक हमले नहीं किए जाएं
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान फिलहाल टाल दिया है। ट्रंप ने बताया कि बीते दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सार्थक बातचीत रही है, यह वार्ता आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान में पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों पर अगले 5 दिनों तक हमले नहीं किए जाएं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने आज यानी सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मिडिल ईस्ट में हमारी दुश्मनी को खत्म करने और पूर्ण शांति को लेकर बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है। इन विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं को देखते हुए, जो इस पूरे हफ्ते जारी रहेगी, मैंने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (पेंटागन) को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी ठिकानों को अगले 5 दिनों तक हमले न किए जाएं।