राम के आदर्शों को अपनाना चाहिए, लेकिन हानिकारक लोगों के खिलाफ हिंसा करना... रामनवमी के अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बड़ा बयान!

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में स्थापित 51 फुट ऊंची अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस प्रतिमा को पूरे बुंदेलखंड और छतरपुर के लिए गर्व का विषय कहा

By :  Aryan
Update: 2026-03-27 07:16 GMT

भोपाल। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों के वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में राम नवमी के अवसर पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम के आदर्शों को अपनाते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। लेकिन जो देश के लिए हानिकारक हैं, उनके खिलाफ हिंसा करना अपराध नहीं है। दरअसल यह कार्यक्रम छतरपुर में आयोजित किया गया। जहां राम जन्मोत्सव का धूमधाम से मनाया गया।

सभी भक्तों को दी शुभकामनाएं

राम नवमी के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सभी सनातनियों को रामजन्म उत्सव की ढेर शुभकामनाएं। राम के चरित्र से हमें सीखना चाहिए कि प्रजा का भला करें, प्रजा के साथ ही हमें जीवों पर दया करनी चाहिए। अहिंसा के मार्ग को अपना कर चलना है, जो देश के लिए हानिकारक हैं वहां हिंसा करना अपराध नहीं है ये राम जी ने रावण का वध करके शिक्षा दी है।

हनुमान प्रतिमा का किया उल्लेख

इस दौरान उन्होंने छतरपुर में स्थापित 51 फुट ऊंची अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा का भी उल्लेख किया। उन्होंने इस प्रतिमा को पूरे बुंदेलखंड और छतरपुर के लिए गर्व का विषय कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति को भी प्रदर्शित करता है। 2 अप्रैल को इस प्रतिमा का अनावरण महोत्सव का आयोजन होगा।

भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी

वहीं, शास्त्री ने आगे अपने आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरे की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि 6 मई को वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे और 8 मई को वहां के संसद भवन में विश्व शांति और एकता पर संबोधन करेंगे। उन्होंने इसे भारत और सनातन संस्कृति के वैश्विक प्रचार का अवसर कहा। इस दौरान उन्होंने छतरपुर और बुंदेलखंड के लोगों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी।


Tags:    

Similar News