सतीश गोलचा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, जानें किन पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं गोलचा

कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे शशि भूषण कुमार सिंह को हटाया गया;

By :  Aryan
Update: 2025-08-21 12:51 GMT

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस के 26वें आयुक्त नियुक्त किये गए हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

गोलचा तिहाड़ जेल के महानिदेशक

सतीश गोलचा ने कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे शशि भूषण कुमार सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। जबकि, गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था।

अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया विभाग) तथा अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वो दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त एवं संयुक्त आयुक्त के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।



Tags:    

Similar News