शर्मनाक: नशे में बहन से बलात्कार के बाद हत्या, नहर की पुलिया में छिपा दिया था नग्न शव, जानें कैसे हुआ खुलासा

बदन पर सिर्फ बनियान... अंडरवियर और प्लाजो गायब, मुंह पर चोट।;

Update: 2025-06-28 09:28 GMT

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह साल की चचेरी बहन से युवक ने दरिंदगी की हदें पार कीं। इसके बाद गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी। बता दें कि अर्द्धनग्न हालत में बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

बेटी के शव के साथ लिपटकर तेज से चीखा पिता

बता दें कि बच्ची का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पहले बच्ची की दादी को शव दिखाया गया। नन्हीं पौत्री का शव देख दादी बेसुध हो गई, जैसे तैसे लोगों ने उन्हें संभाला, फिर पिता को दिखाया गया, वह बेटी के शव के साथ लिपटकर तेज से चीखा। मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी को शांत कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की है। मृत बच्ची के बदन पर सिर्फ बनियान थी, उसकी अंडर वियर और लोवर नहीं मिला। मृतका के होंठ और गाल पर चोट के निशान पाए गए हैं।

झाड़ियों में फंस गया शव

शुक्रवार को जिस समय पर पुलिस और परिजन उसकी तलाश का रहे थे, तभी अचानक से पानी छोड़ा गया और दोपहर करीब 2:30 बजे शव माइनर की पुलिया से बहकर आगे आया और झाड़ियों में फंस गया। बेटी का शव देख मां चीख पड़ी। बताया कि बेटी ने लाल फ्रॉक और प्लाजो पहन रखा था, जो उसके बदन पर नहीं था। शरीर पर सिर्फ सफेद रंग की बनियान थी और कुछ भी नहीं था। मां ने बताया कि बेटी आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। आरोपी ने बच्ची के शव को गांव के पास नहर की पुलिया में छुपाया था।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के औरास थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार रात छह साल की बच्ची की उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को गांव के पास ही नहर की पुलिया में छिपा दिया था। हालांकि बाद में पुलिस नेशव खोज लिया।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

आरोपी शाहपुर तोंदा गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को दबिश तो वह भाग गया। रात करीब नौ बजे मैनीभावा खेड़ा गांव के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक गोली हत्यारोपी के बाएं पैर में लगी। एसपी के मुताबिक, आरोपी ने नशे में दुष्कर्म करने की बात कबूली है। बताया है कि बच्ची के लहूलुहान और बेहोश होने पर वह घबरा गया। करतूत उजागर होने और जेल जाने के डर से उसने बच्ची का मुंह दबाकर गला घोट दिया। उसके कपड़े भी नहर में फेंक दिए थे। पुलिस ने बच्ची के कपड़े बरामद करने के लिए नहर का पानी बंद कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के भी कपड़ों में खून लग गया था, इस पर उसने अपने कपड़े धो दिए थे।

Tags:    

Similar News