18 या 21 साल हो चुनाव लड़ने की उम्र... शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने उठाई डिमांड

Update: 2025-12-09 10:58 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए एक बड़ी डिमांड सामने रखी है। दरअसल सांसद श्रीकांत शिंदे ने मांग की है कि चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 18 या 21 साल किया जाना चाहिए।

क्या बोले श्रीकांत शिंदे

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कहा कि 18 साल की उम्र में युवा जब वोट देकर नई सरकार चुन रहे हैं, उनको खुद चुनाव लड़ने का भी अधिकार दिया जाना चाहिए। चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 या 21 साल किया जाना चाहिए। उन्होंने एसआईआर का समर्थन किया और कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर संसदीय चुनाव तक, हर चुनाव के लिए एक ही वोटर लिस्ट होनी चाहिए। श्रीकांत शिंदे ने बालासाहब ठाकरे को याद करते हुए उद्धव ठाकरे गुट पर तंज किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कटवाने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं।

Tags:    

Similar News