मादुरो की तरह ट्रंप को भी बंधक बना लो... ईरानी अधिकारी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी
नई दिल्ली। ईरान में देशभर में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान के सर्वोच्च सांस्कृतिक क्रांति परिषद के एक वरिष्ठ सदस्य, हसन रहीमपुर अजगदी ने हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा है, उसी तरह ईरान को भी जवाबी कार्रवाई में ट्रंप को पकड़ना चाहिए।
ट्रंप को ईरान के नेता की धमकी
ईरान के नेता हसन रहीमपुर अजघादी ने ट्रंप को मादुरो की तरह किडनैप करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को ट्रंप के साथ वैसा ही करना चाहिए जैसा अमेरिका ने मादुरो के साथ किया। ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ कल्चरल रेवोल्यूशन के सदस्य अजघादी ने ट्रंप को ईरान विरोधी रुख के लिए कीमत चुकाने की चेतावनी दी और कहा कि ट्रंप को उठाने की कार्रवाई उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान या बाद में भी हो सकती है। यह बयान अमेरिकी कार्रवाई के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी विशेष बलों ने मादुरो और उनकी पत्नी को वेनेज़ुएला से गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया, जहां उन पर मादक-आतंकवाद के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के बाद, ईरान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की।
लोगों को मारा तो हम दखल देंगे- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामी शासन को चेतावनी देते हुए कहा, ईरान बड़ी मुसीबत में है। लोग कुछ ऐसे शहरों पर कब्ज़ा कर रहे हैं जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अगर वे (ईरान सरकार) पहले की तरह लोगों को मारना शुरू कर देते हैं, तो हम दखल देंगे। हम उन पर वहीं करारा प्रहार करेंगे जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द होगा। ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां राष्ट्रपति ओबामा पूरी तरह पीछे हट गए थे। ईरान ने अपने लोगों के साथ बुरा बर्ताव किया और अब उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।