21 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज! 25 को आएंगे पीएम मोदी, 200 कलाकार बांधेंगे समा
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए धर्मनगरी पूरी तरह से तैयार है। 21 दिवसीय महोत्सव का आगाज आज से हो गया है। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट लोक कला एवं संस्कृति के रंगों में रंगा दिखाई देगा। वहीं 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव में शामिल होंगे और इस दौरान ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र के उद्घाटन की भी तैयारी है।
50 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद
बता दें कि पहली बार 21 दिन 15 नवंबर से 05 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव में 50 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। गत वर्ष भी करीब 45 लाख श्रद्धालु महोत्सव में पहुंचे थे। देश के विभिन्न राज्यों से शिल्पकार ब्रह्मसरोवर तटों पर लगाई गई स्टॉलों पर कला का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि 200 से ज्यादा कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
यह कलाकार ब्रह्मसरोवर की अलग-अलग दिशाओं में बने घाटों के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ दशकों के बीच कला का प्रदर्शन करेंगे।