राजस्थान बोर्ड के दसवीं के छात्रों का रिजल्ट आज आएगा, छात्र ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
बोर्ड ने एक्स पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए आज रिजल्ट जारी करने की खुशखबरी दी
नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड के दसवीं के छात्रों का रिजल्ट आज आएगा। छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। आज दोपहर करीब 1 बजे नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले 20 मार्च को की जानी थी, लेकिन किसी कारण वश इसे जारी नहीं किया जा सका।
दसवीं के छात्रों की रिजल्ट पर पैनी नजर
राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर रहा है। इस साल राजस्थान बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। अगर पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड को देखें, तो अमूमन नतीजे मई के आखिरी हफ्ते या जून में जारी किए जाते थे।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी
कोरोना काल (2020-2021) में तो यह प्रक्रिया जुलाई तक खिंच गई थी। परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण तैयार रखें ताकि दोपहर 1 बजे लिंक एक्टिव होते ही वे बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकें। सबसे पहला अपना रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें। इससे पहले राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले 20 मार्च को की जानी थी, लेकिन किसी कारण वश इसे जारी नहीं किया जा सका।
परिणाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से संशय की स्थिति बनी हुई
बच्चों को 23 मार्च को रिजल्ट मिलने की उम्मीद थी, लकिन इस दिन भी किसी कारण वश नहीं आ सका। जिसके बाद बोर्ड ने एक्स पर आज यानी 24 मार्च को रिजल्ट जारी होने की खुशखबरी दी। साथ ही छात्रों को अपने जरूरी विवरण तैयार रखने की सलाह भी गई। परिणाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से संशय की स्थिति बनी हुई थी। बोर्ड ने शुरुआत में 20 मार्च तक परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कुछ वजहों के चलते इसे टालना पड़ा। इसके बाद 23 मार्च को रिजल्ट आने की प्रबल संभावना थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से छात्र फिर मायूस रहे।