मिडिल ईस्ट संकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बैठक, तीनों सेना प्रमुख शामिल
By : Anjali Tyagi
Update: 2026-03-24 06:08 GMT
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत की रक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर कामत और अन्य उपस्थित रहे।
क्या रहा बैठक का केंद्र
बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक संघर्षों (जैसे रूस-यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट) से सीख लेते हुए भारत की सैन्य और रणनीतिक तैयारियों का आकलन करना था। बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत शामिल हुए।