पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच सऊदी-UAE ने दिया यह संकेत...

ईरान के आईआरजीसी ने आज यानी मंगलवार को ऑपरेशन प्रॉमिस 4 के 78वें चरण की घोषणा की

By :  Aryan
Update: 2026-03-24 06:51 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग का चौथा सप्ताह चल रहा है, लेकिन स्थिति अबतक सामान्य नहीं होती नजर आ रही है। दरअसल ईरान ने ऑपरेशन प्रॉमिस 4 के तहत हमलों की जानकारी दी है। वहीं दूसरी ओर सऊदी अरब और यूएई जैसे देश भी अब इस संघर्ष में खुले रूप से शामिल होने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।

आईआरजीसी ने ऑपरेशन प्रॉमिस 4 का 78वें चरण का किया ऐलान

ईरान के आईआरजीसी ने आज यानी मंगलवार को ऑपरेशन प्रॉमिस 4 के 78वें चरण की घोषणा की। इसके तहत इस्राइल के डिमोना, तेल अवीव और ईलाट जैसे अत्यधिक संवेदनशील ठिकानों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में इमाद और काद्र मिसाइल प्रणालियों और हमलावर ड्रोनों का इस्तेमाल किया है। आईआरजीसी ने दावा किया है कि हालिया हमलों में डिमोना और अराद शहर में 200 से अधिक लोग हताहत हुए थे।

ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए दिए संकेत

दूसरी ओर, सऊदी अरब और यूएई ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के संकेत दिए हैं। सऊदी अरब ने अमेरिका को अपने किंग फाहद एयर बेस तक पहुंच प्रदान करने पर सहमति जताई है, जबकि पहले उसने अपने एयर बेस के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था। कूटनीतिक मोर्चे पर सऊदी ने ईरान के सैन्य अताशे और चार दूतावास कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, यूएई ने ईरान के मालिकाना हक वाले एक अस्पताल और क्लब को बंद कर दिया है, जो तेहरान के लिए खास माने जाते थे।

ट्रंप ने होर्मुज खोलने की समय सीमा बढ़ाई

इस तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी है और पांच दिनों के लिए ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमलों को टाल दिया है।


Tags:    

Similar News