पैरों में गिरकर प्रेमिका गिड़गिड़ाई, जान की भीख मांगी, लेकिन वहशी प्रेमी ने तो ...हत्या की ऐसी नृशंस कहानी पहले नहीं सुनी होगी

मृतका के कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। मृतका 38 वर्षीय बबली कल्याणपुरी की निवासी थी

By :  Aryan
Update: 2026-03-24 07:30 GMT

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले के घुंघरावली-फरीदाबांगर के जंगलों में 15 मार्च को सिरकटी लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी विकास ने की थी। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी ने गोश्त काटने वाले चापड़ से प्रेमिका को गर्दन को काट दिया। प्रेमी ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने भाई और एक दोस्त की सहायता ली थी।

प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए किया साजिश

जानकारी के मुताबिक, हत्याकांड की वजह प्रेम-प्रसंग और बेवफाई करना था। दरअसल प्रेमी विकास ने बबली से पीछा छुड़ाने, रुपये हड़पने और नई शादी बचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरी आरोपी फरार है।

पूरा मामला

एसपी ने जानकारी दी कि बीते दिनों घुंघरावली रजवाहे के पास मिले अज्ञात महिला के सिर कटे शव की शिनाख्त की गई है। मृतका का सिर भी उसी दिन घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर मिला था। उसके हाथ पर गुदे हुए नाम बबली और जॉनी सिंह की सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और पोस्टर चस्पा किए गए थे। मृतका का सामाजिक संस्था के सहयोग से अंतिम संस्कार शव के शिनाख्त हुए बिना ही कर दिया गया था।

हाथ पर गुदे टैटू से शव की गई पहचान

हाथ पर गुदे टैटू और धड़ से अलग हुए सिर का फोटो वायरल होने के बाद दिल्ली निवासी एक महिला और उनके पुत्र नरसेना थाना पहुंचे। मृतका के कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। मृतका 38 वर्षीय बबली कल्याणपुरी की निवासी थी। उन्होंने बताया था कि मृतका के पति जोनी सिंह की करीब ढाई वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसका पति दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में नौकरी करता था। उसकी मौत के बाद बबली ने उसी अस्पताल में साफ सफाई की नौकरी करनी शुरू कर दी थी।

पति की मौत के बाद प्रेमी के संपर्क में आई थी

पति की मौत के बाद बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव सुलैला निवासी विकास के संपर्क में आ गई थी। विकास और जॉनी सिंह की आपस में दोस्ती थी और दोनों साथ में ही काम करते थे। जांच में पता चला कि बबली अपनी कमाई की सारी रकम भी विकास पर लुटा देती थी। उसने कुछ हजार का लोन भी अपने नाम पर करा कर विकास को दिया था। दोनों एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

विकास ने दूसरी शादी कर ली

बीते दिनों बबली को जानकारी हुई कि विकास दूसरी शादी कर रहा है, तो इसकी शिकायत बबली ने कल्याणपुरी थाने में की। इसके बाद विकास ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसे भी अपने साथ अलग से रखेगा। इस पर बबली मान गई थी और 12 दिसंबर को परिवार की मर्जी से दूसरी जगह विकास ने शादी कर ली।

विकास की नौकरी छूट गई थी

इसी दौरान विकास की हॉस्पिटल से नौकरी छूट गई थी। तभी उसकी नौकरी मुरादनगर एक मार्ट में लग गई, वहीं वह बबली के साथ एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगा था। लेकिन वह उसे अधिक समय नहीं दे रहा था, बबली को यह बात बुरी लग रही थी। इसी के चलते वह विकास से झगड़ती और अपने रुपये वापस मांगने लगी। बबली ने धमकी दी कि यदि विकास ने उसे नहीं अपनाया, तो वह उसके परिजनों को उनके संबंधों की सच्चाई बता देगी।

शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए रची हत्या की साजिश

विकास ने अपनी नई शादीशुदा जिंदगी बचाने और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए विकास ने बबली को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत 14 मार्च की शाम विकास बबली को बहला-फुसलाकर अपने गांव सुलैला में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने लाया। वे ब्रजघाट तक बस से आए, जहां विकास का भाई सचिन और गजरौला निवासी दोस्त अमन पहले से ही बाइक लेकर मौजूद थे। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घुंघरावली रजवाहे के पास सुनसान जंगल में पहुंचे।

बबली का सिर धड़ से अलग कर दिया

वहां तीनों ने शराब पी। इस बीच जब बबली को अनहोनी की आशंका हुई, तो उसने विरोध किया। बबली हत्यारों के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाई और जान की भीख मांगी, लेकिन हत्यारों ने एक नहीं सुनी। विकास ने उसके पैर पकड़ लिए और अमन ने उसे जोर से जकड़ लिया, तभी आरोपी सचिन ने गोश्त काटने वाले भारी चापड़ से एक ही झटके में बबली का सिर धड़ से अलग कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए वो लोग सिर को बाइक पर रखकर करीब 700 मीटर दूर ले गए और उसे जंगल में फेंक दिया।


Tags:    

Similar News