आज दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश करेगी सीएम रेखा गुप्ता! आम आदमी पार्टी करेगी प्रोटेस्ट

बता दें कि इस बजट को एक "ग्रीन बजट" के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर होगा।

Update: 2026-03-24 05:03 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगी। बता दें कि यह बजट 'ग्रीन बजट' के रूप में पेश किया जा रहा है। जो कि ₹1 लाख करोड़ से अधिक का बजट होगा। साथ ही बजट सत्र के दौरान आज दूसरे दिन भी आम आदमी पार्टी प्रोटेस्ट करेगी। इस बार बजट में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण को कम करने पर सबसे ज्यादा जोर होगा। 

खीर सेरेमनी से किया था आगाज

बजट पेश करने से पहले, 23 मार्च को मुख्यमंत्री ने पारंपरिक 'खीर सेरेमनी' के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर डॉक्टरों, किन्नर समुदाय, किसानों, स्कूल की बालिकाओं, मंत्रियों और विधायकों को खीर परोसी गई।

आम आदमी पार्टी करेगी प्रोटेस्ट

जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के दौरान आज दूसरे दिन भी आम आदमी पार्टी प्रोटेस्ट करेगी। बता दें कि पिछले सत्र में आप के 4 विधायकों को ससपेंड कर दिया गया था, जो इस सत्र में भी ससपेंड हैं। इसके विरोध में AAP का कोई भी विधायक कल सदन में नहीं गया था। इनकी सस्पेंशन रद्द करने की मांग को लेकर AAP नता आज भी प्रोटेस्ट करेंगे। इस प्रोटेस्ट में आप के सभी विधायक और आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

इन विषयों पर है मुख्य फोकस

बता दें कि इस बजट को एक "ग्रीन बजट" के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर होगा।

- महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष घोषणाओं की संभावना है, जैसे "महिला समृद्धि योजना" के तहत वित्तीय सहायता।

- स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए बड़े आवंटन की उम्मीद है


Tags:    

Similar News