मंडप सजा, रस्में शुरू! कुछ ही देर में एक-दूजे के हो जाएंगे विजय-रश्मिका
इस ग्रैंड शादी के लिए पंडित जी भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। कल ही पंडित जी के उदयपुर पहुंचने का वीडियो सामने आया था। शादी में तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा।
मुंबई। फैंस के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज शादी के बंधन में बंध रहे है। ऐसे में उदयपुर के ITC ममेंटोस होटल में उनकी शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। बीते तीन दिनों से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन और मस्ती चल रही है। वहीं बीते बुधवार यानी 25 फरवरी को रश्मिका और विजय के गालों पर हल्दी लग कर शादी का आगाज भी हो चुका है। अब बस देरी है तो सात फेरों की, जो कुछ ही घंटों में होने वाले हैं।
दो रीति-रिवाजों से शादी
यह कपल दो अलग-अलग परंपराओं का सम्मान करते हुए शादी कर रहा है। सुबह तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई, जबकि शाम को रश्मिका के मूल स्थान की कोडवा (Coorgi) परंपरा के अनुसार रस्में निभाई जाएंगी।
प्राइमल थीम
शादी की सजावट के लिए 'प्राइमल' थीम चुनी गई है, जो पुरानी परंपराओं और सादगी को दर्शाती है। शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 23 फरवरी से हुई थी, जिसमें 'विरोश प्रीमियर लीग' (VPL) नामक एक क्रिकेट मैच, संगीत नाइट, मेहंदी और हल्दी होली जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।
खास तोहफा
संगीत समारोह के दौरान विजय की माँ ने रश्मिका को अपने खानदानी बेशकीमती कंगन भेंट किए।
मेहमान और रिसेप्शन
इस निजी समारोह में परिवार के अलावा संदीप रेड्डी वांगा जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।