टीवी की इस अभिनेत्री ने पैसों के लिए किया स्ट्रगल! इंटीमेट सीन से मचाया था तहलका, खुद बताया सच
मुंबई। निया शर्मा टीवी का बड़ा नाम है। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनके पास बिल्कुल काम नहीं था और वे आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं।
निया ने एक इंटरव्यू में साझा किया कि उनका सुपरहिट शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' खत्म होने के बाद, वे लगभग 9 महीने तक बेरोजगार रही थीं।
इस दौरान उन्होंने एक पैसा भी नहीं कमाया था और वे मुंबई में बिल्कुल अकेली थीं। उन्होंने बताया कि उस समय इंस्टाग्राम आज की तरह कमाई का जरिया नहीं था।
उन्होंने हाल ही में यह भी कहा कि वे काम के लिए "भिखारी" जैसी स्थिति महसूस करती हैं और उन्हें लगातार काम और पैसों की जरूरत रहती है। निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में बोल्ड सीन देकर सुर्खियां बटोरीं।
विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में निया ने अपनी फीमेल को-स्टार ईशा चोपड़ा के साथ लेस्बियन किसिंग सीन देकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।
रवि दुबे के साथ 'जमाई राजा 2.0' के टीजर में उनके लिपलॉक सीन ने भी काफी चर्चा बटोरी थी। निया ने इन दृश्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें रवि दुबे जैसे सभ्य कलाकार के साथ ऐसे सीन करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि वे उन्हें कभी असहज महसूस नहीं कराते।