Today international yoga day: पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया, बोले मोदी -एक पृथ्वी के लिए योग, एक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
सरकार के कई मंत्रियों और राष्ट्रपति ने भी योग दिवस में हिस्सा लिया;
नई दिल्ली। योग दिवस पर भारत ही नहीं लंदन, जापान समेत कई देशों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि एक पृथ्वी के लिए योग, एक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। प्रधानमंत्री के अलावा भारत के कई बड़े मंत्रियों और राष्ट्रपति ने योग दिवस पर हिस्सा लिया। भारत दुनियाभर में योग सॉफ्ट पावर का प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर 191 देशों के 1,300 शहरों में योग को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा
इन आयोजनों के माध्यम से देश की प्राचीन परंपरा और सौम्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने योग दिवस पर पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में योग सत्र में भाग लिया। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान योग दिवस समारोह में शामिल हुए। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ सुबह के योग सत्र में भाग ले रहे हैं। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे लगभग 10 बाड़ों में मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक सभा का एक अभिन्न हिस्सा हैं।
जापान और टोक्यो में भी योग दिवस समारोह
जापान में भारतीय दूतावास ने, टोक्यो में भी योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी मैडम योशिको इशिबा ने योग कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राजदूत सिबी जॉर्ज ने दो हजार से ज्यादा योग प्रेमियों की सभा को संबोधित किया।
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोग शामिल हुए। एक प्रतिभागी ने कहा कि मैं रोज योग का अभ्यास करती हूं। एक बार जब मैं अपने विचारों पर नियंत्रण रखूंगी, तो मैं जो कुछ भी कहूंगी और करूंगी और दूसरों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करूंगी, उस पर भी मैं नियंत्रण रखूंगी।
योग हमें दुनिया के साथ एकता की ओर ले जाता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व में योग के विस्तार के लिए भारत आधुनिक शोध के माध्यम से योग विज्ञान को सशक्त बना रहा है। हम योग के क्षेत्र में साक्ष्य आधारित चिकित्सा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। कहा कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय 'एक पृथ्वी के लिए योग, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है। यह विषय एक गहरी सच्चाई को दर्शाता है। पृथ्वी पर प्रत्येक इकाई का स्वास्थ्य परस्पर जुड़ा हुआ है। मानव कल्याण उस मिट्टी के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है जो हमारे भोजन को उगाती है, नदियां जो हमें पानी देती हैं, उन जानवरों के स्वास्थ्य पर जो हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को साझा करते हैं, और उन पौधों के स्वास्थ्य पर जो हमें पोषण देते हैं।