मेष राशि
मेष राशि के जातकों को लंबे समय से चल रही कठिनाइयों के बाद जीवन में सुकून के पल आने वाले हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के आपको अवसर मिलेंगे।
वृष राशि
वृष राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से खास रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रगति करने का दिन है। इसलिए फालतू के दिखावे से खुद को दूर रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का दिन आज पारिवारिक कार्यों में बीत सकता है। भाई-बहन को लेकर कोई परेशानी सामने आ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से परेशान करने वाला रहेगा। कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने का है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज का दिन विशेष भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि, इसके परिणाम आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। किसी पुराने कार्य से फायदा मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बीतने वाला होगा। ग्रहों की चाल भाग्य को प्रबल बना रही है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहने वाला है। उच्चाधिकारियों से नजदीकी का आपको लाभ मिलता दिख रहा है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज लंबे समय से चल आ रहे विवादित मामलों का अंत होगा।