ट्रम्प ने ईरान से युद्ध खत्म करने के डेटलाइन का किया ऐलान! क्या सचमुच ईरान की परमाणु क्षमता हुई खत्म?
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी सेना के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जल्द पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से वापस लौटने से पहले अमेरिका, ईरान की हर उस क्षमता को निष्क्रिय करना चाहता है, जो उसके लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने युद्ध समाप्त करने से पहले एक संभावित समझौते का भी संकेत दिया।
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि अमेरिका का मिशन पहले दिन से ही स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि ईरान के खतरे को पूरी तरह से खत्म करने का यह अंतिम और सबसे अच्छा मौका है, ताकि वे कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सकें।
परमाणु कार्यक्रम पर दावा
ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को खत्म करने का अपना मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब कई सालों तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा।
ईरान ने दावों को किया खारिज
ईरान ने अपनी परमाणु क्षमता पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि नहीं की है और वह अब भी अपना बचाव करने के लिए तैयार रहने का दावा कर रहा है।
युद्ध में UAE भी उतरेगा
यूएई, अमेरिका और उसके सहयोगियों की मदद करने की तैयारी कर रहा है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट को पूरी ताकत के साथ सुरक्षित किया जा सके। इस कदम के साथ, UAE खाड़ी क्षेत्र का पहला ऐसा देश बन जाएगा, जो ईरानी हमलों का सीधा सामना करने के बाद, इस संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल होगा।