राजस्‍थान में 65 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर! टीना डाबी को मिली इस जिले की जिम्मेदारी, 26 ज‍िलों के कलेक्‍टर भी बदले गए

Update: 2026-04-01 05:20 GMT

जयपुर। राजस्थान सरकार ने मंगलवार की देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए है। बता दें कि कुल 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी का तबादला सीएमओ में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर कर दिया गया। इसके साथ ही वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग भी संभालेंगे। वहीं बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी का तबादला टोंक में कलेक्टर के पद पर कर दिया गया।

कलेक्टर टीना डाबी को मिली इस जिले की जिम्मेदारी

वित्त (बजट) सचिव राजन विशाल का तबादला जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर कर दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को जयपुर का कलेक्टर बनाया गया है। बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी का तबादला टोंक में कलेक्टर के पद पर कर दिया गया।

26 जिलों में बदले गए कलेक्टर

बता दें कि 26 जिलों में कलेक्टर बदले गए है। जयपुर में संदेश नायक, टोंक में टीना डाबी, उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन, करौली में अक्षय गोदारा, जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलौदी, बाल मुकुंद असावा को बारां, अमित यादव की श्रीगंगानगर, मंजू को चित्तौड़गढ़, रविन्द्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल तिजारा, मुहम्मद जुनैद पी पी को सलूंबर, देशल दान को डूंगरपुर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़ में जिला कलेक्टर लगाया गया है. 

Tags:    

Similar News