'महंगाई मैन मोदी' का चाबुक फिर चला... कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की कांग्रेस

Update: 2026-04-01 04:36 GMT

नई दिल्ली। आज से नए नियनों के चलते देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹195.50 से ₹218 तक बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी और सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'महंगाई मैन मोदी' का चाबुक फिर चला है। 

कांग्रेस का फूटा गुस्सा

विपक्षी पार्टी ने सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'महंगाई मैन मोदी' का चाबुक फिर चला है। आज से कमर्शियल सिलेंडर 218 रुपए महंगा हो गया। पिछले 3 महीने में ही कमर्शियल सिलेंडर 525 रुपए महंगा हुआ है।

-1 अप्रैल: ₹218

- 7 मार्च: ₹115

- 1 मार्च: ₹31

- 1 फरवरी: ₹50

- 1 जनवरी: ₹111

अभी साल के 9 महीने बाकी हैं, वसूली जारी है।

Tags:    

Similar News