सोने के भाव चढ़े! क्या है चांदी का हाल, जानें आपके शहर में ताजा भाव

Update: 2026-04-01 04:43 GMT

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर लगातार सोने-चांदी के भावों में पड़ रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज भी गोल्ड और सिल्वर की चाल अलग-अलग दिखी। गोल्ड महंगा हुआ है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 26 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹1,940 महंगा हुआ है।

अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,37,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹1,850 महंगा हुआ है।

चांदी की कीमत

अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह तक सिल्वर ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम है।

सोने में गिरावट की वजह

सोने में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Tags:    

Similar News