तुलसी विवाह 2025: तुलसी के पौधे कै पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घर में फैलती है नकारात्मकता, अभी जान लें नाम

Update: 2025-10-29 02:30 GMT

नई दिल्ली। तुलसी विवाह 2025 के शुभ अवसर पर, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट और नकारात्मकता आ सकती है। धार्मिक मान्यता और वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा बेहद पवित्र होता है। रोज तुलसी की पूजा करने से धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन इसके पास कुछ वस्तुएं रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें

1. कूड़ादान या गंदगी

 तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके पास कूड़ादान रखने या गंदगी फैलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

2. जूते-चप्पल

 जूते-चप्पल पैरों में पहने जाते हैं और उन्हें अशुद्ध माना जाता है। इसलिए, इन्हें तुलसी के पास रखने से उनका अनादर होता है, जिससे आर्थिक समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।

3. कांटेदार पौधे

 वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास गुलाब या कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच कलह और तनाव बढ़ सकता है।

4. झाड़ू

झाड़ू का उपयोग घर की गंदगी साफ करने के लिए होता है, इसलिए इसे तुलसी के पास रखना अशुभ माना जाता है। यह दरिद्रता का कारण बन सकता है।

5. शिवलिंग

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने तुलसी के पति का वध किया था। इसलिए, तुलसी और शिवलिंग को एक साथ नहीं रखना चाहिए।

6. गणेश जी की मूर्ति

भगवान गणेश को भी तुलसी दल अर्पित नहीं किया जाता है। इसलिए, उनकी मूर्ति को तुलसी के पास रखना शुभ नहीं माना जाता है।

7. मांस-मदिरा

तुलसी के पौधे के पास मांस-मदिरा का सेवन करना या उसे रखना अशुभ माना जाता है। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

किस दिशा में लगाएं तुलसी?

इसके अलावा घर की दक्षिण दिशा में तुलसी को पौधे को नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा पितरों की मानी जाती है। तुलसी के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है।

तुलसी पूजा से मिलते हैं ये लाभ

- तुलसी की उपासना करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

- मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं।

- सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

- संकट दूर होते हैं।

- बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

Tags:    

Similar News