Vande Mataram Discussion: वंदे मातरम् ने देश को जगाया है, ये सिर्फ बंगाल के चुनाव से नहीं जुड़ा है: राजनाथ सिंह

Update: 2025-12-08 11:36 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा में आज वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है। इस मौके पर स्वतंत्रता आंदोलन में इस देशभक्ति गीत की भूमिका और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की जा रही है। लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् ने ब्रिटिश साम्राज्य को झुकाया है।

वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय एकता का सूत्र है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा में हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् इतिहास और वर्तमान से जुड़ा हुआ है। वंदे मातरम् ने देश को जगाया है। ये सिर्फ बंगाल के चुनाव से नहीं जुड़ा है। वंदे मातरम् ने ब्रिटिश साम्राज्य को झुकाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 1905 में धरती से लेकर आसमान तक वंदे मातरम् गूंजा था। वंदे मातरम् ने देश के अंदर चेतना जगाई। वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय एकता का सूत्र है। यह सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं था। कांग्रेस ने वंदे मातरम् को खंडित किया। 

Tags:    

Similar News