WAR UPDATE: कुवैत में ईरान के हमले से अमेरिकी दूतावास में लगी आग, इजराइल ने लेबनान में 31 मारे, 149 लोग घायल
नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में आई तबाही के बाद ईरान लगातार कई देशों पर हमला कर रहा है। इस बीच कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुवैत में ईरान के हमले से अमेरिकी दूतावास में आग लगी है।
लेबनान में 31 लोगों की गई जान, सैकड़ों घायल
उधर, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि घायल लोगों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।