पीएम मोदी ने कहा-युद्ध क्षेत्र में घिरे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध; कनाडा के साथ किए ये समझौते

Update: 2026-03-02 07:48 GMT

नई दिल्ली। भारत-कनाडा के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक है। भारत विश्व में शांति और स्थिरता का पक्षधर है। भारत चाहता है कि युद्ध का निदान बातचीत और कूटनीति से हो। पश्चिम एशिया के देशों में घिरे भारतीयों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इससे पहले कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और एस जयशंकर ने PM नरेंद्र मोदी और कनाडा के PM मार्क कार्नी की मौजूदगी में 3 MoU के डॉक्यूमेंट्स आदान-प्रदान किए। ये MoU क्रिटिकल मिनरल कोऑपरेशन, रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और कल्चरल को ऑपरेशन पर हैं।

आपसी विश्वास और पॉजिटिविटी बढ़ी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्नी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा है। हम इसे एक अहम पड़ाव के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कनाडा में G7 मीटिंग में मेरा और मेरे डेलीगेशन का गर्मजोशी से स्वागत किया था। आज भी उसी गर्मजोशी से उनका स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में बहुत कम लोग हैं जिनके CV में दो देशों में सेंट्रल बैंकिंग लीडरशिप शामिल है। हमारी पहली मुलाकात के बाद से, हमारे रिश्ते में एनर्जी आई है, आपसी विश्वास और पॉजिटिविटी बढ़ी है।

यूरेनियम सप्लाई के लिए एक अहम डील पर पहुंचे

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें खुशी है कि कनाडा ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में शामिल होने का फैसला किया है। हमारी मिली-जुली कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए हम इस साल इंडिया-कनाडा रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज समिट करेंगे। सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में हम लंबे समय तक यूरेनियम सप्लाई के लिए एक अहम डील पर पहुंचे हैं। हम छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और एडवांस्ड रिएक्टर पर भी मिलकर काम करेंगे।

ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज पर दिया जाएगा जोर

हम टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में नैचुरल पार्टनर हैं। कनाडा और इंडिया इनोवेशन पार्टनरशिप से, हम आइडिया को ग्लोबल सॉल्यूशन में बदलेंगे। मैं पिछले महीने इंडिया में हुए AI इम्पैक्ट समिट की सफलता में कनाडा के कीमती योगदान के लिए प्राइम मिनिस्टर कार्नी को धन्यवाद देता हूं। हम AI के साथ-साथ क्वांटम, सुपरकंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर में भी सहयोग बढ़ाएंगे। पीएम ने कहा कि आज जरूरी मिनरल्स पर साइन किया गया MoU रेजिलिएंस सप्लाई चेन को मजबूत करेगा। स्पेस सेक्टर में, हम दोनों देशों के स्टार्टअप और इंडस्ट्री को जोड़ेंगे। एनर्जी सेक्टर में, हम एक नेक्स्ट-जेनरेशन पार्टनरशिप बना रहे हैं, जिसमें हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और एनर्जी स्टोरेज पर खास जोर दिया जाएगा। 

Tags:    

Similar News