आज है होलिका दहन तो होली कब -3 या 4 मार्च? जानें सही तारीख

Update: 2026-03-02 09:30 GMT

नई दिल्ली। होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज यानी कि 2 मार्च को होलिका दहन मनाया जा रहा है। इस बीच लोगों के मान में सवाल उठ रहा है कि अगर होलिका दहन 2 मार्च को है तो होली 3 मार्च के बदले 4 मार्च को क्यों मनाई जा रही है।

कुछ पंचांगों के अनुसार

होलिका दहन यह 2 मार्च 2026 की रात को किया जा रहा है। कुछ पंचांगों के अनुसार इसका शुभ मुहूर्त 2 मार्च की मध्यरात्रि (12:50 AM से 2:02 AM, 3 मार्च) के बीच है।

3 मार्च को होली क्यों नहीं?

3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। ग्रहण के सूतक काल और धार्मिक मान्यताओं के कारण  इस दिन रंग वाली होली खेलना शुभ नहीं माना गया है। वहीं ग्रहण समाप्त होने के अगले दिन, यानी 4 मार्च (बुधवार) को पूरे देश में उत्साह के साथ होली मनाई जाएगी।

संक्षेप में तिथियां

होलिका दहन: 2 मार्च 2026 (सोमवार रात)

चंद्र ग्रहण: 3 मार्च 2026 (मंगलवार)

रंगवाली होली: 4 मार्च 2026 (बुधवार) 

Tags:    

Similar News