दुनिया की सबसे बड़ी सऊदी अरब के तेल रिफाइनरी पर हमला, ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Update: 2026-03-02 08:04 GMT

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ईरान ने अब सऊदी अरब के रिफाइनरी पर हमला कर दिया है। सऊदी अरब के पूर्वी तट पर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर कथित तौर पर ड्रोन हमला हुआ है। उधर ईराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की ताजा खबर सामने आई है।

नुकसान और स्थिति

रिपोर्टों के अनुसार, हमले के कारण रिफाइनरी में एक छोटी आग लग गई थी, जिसे जल्द ही काबू में कर लिया गया। अरामको ने एहतियात के तौर पर रिफाइनरी का संचालन फिलहाल रोक दिया है। इस खबर के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में भारी उछाल आया है, जो बढ़कर $80 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं।

Tags:    

Similar News