हम श्रीराम के अनुयायी हैं, रावण के नहीं...महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! सीएम फडणवीस ने एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना,कहा- लंका तो हम जलाएंगे

इस मामले की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को भी दी गई है।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-27 06:51 GMT

मुंबई। इन दिनों महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन महायुति में दरार पड़ती जा रही है। हिंदुविचार धारा वाली पार्टी बीजेपी और शिवसेना के बीच लकीर खींचतान जारी है। दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति साफ दिख है। दोनों ही ओर से एक-दूसरे के नेताओं को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करने लगे हैं। इतना ही नहीं अब यह मामला इतना बढ़ गया है कि महाराष्ट्र में सियासी हंगामे की आवाज दिल्ली तक पहुंच गई। दरअसल गृहमंत्री अमित शाह को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक कोई सहमति बन पाई है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार खुलकर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने एकनाथ शिंदे के ‘लंका जलाने वाले’ बयान पर करारा जबाव दिया है।

उन लोगों को करें नजरअंदाज

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पालघर जिले में नगर पंचायत और नगर निकाय के चुनाव के लिए रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि लंका तो हम जलाएंगे क्योंकि हम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के भक्त हैं। दरअसल देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी की तुलना रावण से करने वाले एकनाथ शिंदे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन लोगों को बिल्कुल नजरअंदाज करें, जो कुछ भी बोलते हैं। वो यह भी कह सकते हैं कि लंका जलाएंगे। लेकिन हम तो लंका में रहते ही नहीं हैं।

हम श्रीराम के अनुयायी हैं, रावण के नहीं

फडणवीस ने कहा कि हम श्रीराम के अनुयायी हैं, रावण के नहीं। चुनाव के दौरान इस तरह की बातें बोलते रहते हैं, इन बातों को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। फडणवीस ने आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा लहराई गयी है। हम श्रीराम की पूजा करने वाले दल के लोग हैं। लंका तो हम ही जलाएंगे। प्रचार करते हुए एकनाथ शिंदे ने भाजपा का नाम लिए बगैर रावण वाली बात कही थी। जिसे भगवा दल से जोड़ा गया था। शिंदे ने कहा था कि रावण अहंकारी था। जिसके चलते लंका जल गई थी। आपको भी दो दिसंबर को यही करना है।

Tags:    

Similar News