Weather update: दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक बारिश के आसार! मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

दिल्ली प्रशासन ने तैयारी शुरू की;

By :  Aryan
Update: 2025-05-29 04:04 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। बरसात के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बरसात के चलते लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं बरसात में होने वाले जलभराव को लेकर भी प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 

 कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है

कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। दिल्ली के बाद यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हवा के साथ आंधी तूफान के असर

दिल्ली एनसीआर में 30 और 31 मई को गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है। हवा के साथ आंधी का अनुमान जताया है, वहीं हरियाणा और पंजाब में आज और कल मध्यम बारिश हो सकती है। यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है। यूपी के कासगंज, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई और कन्नौज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार मणिपुर समेत कई इलाकों में भी बारिश

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम और त्रिपुरा में अत्‍यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है और अभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बिहार की अगर बात करें तो बिहार के 26 से 27 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है इन जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है। 15 जून से बिहार में मानसून आने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News