Weather update : देश के पश्चिम और दक्षिण हिस्से में समय पर आएगा मानसून, बार-बार बदल रहा मौसम
-बार बदल रहा मौसम;
नई दिल्ली। देश के पश्चिम और दक्षिण हिस्सें में समय पर मानसून आने की संभावना है। देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कहीं धूल भरी आंधी के साथ बरसात हो रही है। तो कहीं तपती गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। बार-बार मौसम के बदलाव होने के बाद भी समय पर मानसून आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं।
देश के अधिकतम हिस्सों में तापमान सामान्य से भी कम
देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मई के महीने में असामान्य मौसम देखा गया, गरज और धूल भरी आंधी के साथ देश के अधिकतम हिस्सों में तापमान सामान्य से भी कम रहा। विशेषज्ञ की मानें तो मई के आखिरी हफ्ते के दौरान गर्मी की लहर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करेगी।
मई के आखरी तक मौसम में बदलाव रहेगा
विशेषज्ञ के मुताबिक, ये मानसून मई के आखिरी हफ्ते तक आएगा। मौसम में आ रहे इन बदलावों का दक्षिण-पश्चिम में आने वाले मानसून पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मई में भारत में असामान्य मौसम देखा गया, जिसमें देश के कई राज्यों में बार-बार बारिश और धूल भरी आंधी दर्ज की गई।